अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अलग-अलग चार मामलों में कुल 78 हजार 154रुपये की धनराशि पीड़ितों के बैंक खाते में वापस करायी है। प्रभारी निरीक्षक मो. अरशद ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर कार्रवाई कराते हुए यूपीआई बनाकर खाते से रुपये निकालने के मामले में 28 हजार 800 रुपये,फर्जी तरीके से लोन लेने के मामले में 13250 रुपये,क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी में 34190 रुपये और गलती से दूसरे के खाते में रकम ट्रांसफर होने के मामले में 1914 रुपये की धनराशि वापस करायी गई है। ------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...