शेखपुरा, जुलाई 19 -- Bihar News: बिहार के शेखपुरा में एक युवक उस समय बेहोश हो गया जब अपने बैंक खाते में भारी भड़कम बैलेंस देखा। होश आने पर उसने बैंक अधिकारी और पुलिस को मामले की सूचना दी। खाते में इतनी बड़ी राशि किसने भेजा, इसकी जांच में पुलिस और बैंक के अधिकारी जुट गए हैं। युवक अपने खाते से मात्र पांच सौ रुपए ग्राहक सेवा केंद्र गया था। मामला शेखपुरा के अरियरी प्रखंड के रामपुर गांव का है। रामपुर निवासी श्रीराम पासवान के पुत्र मनीष पासवान ने बताया कि रविवार को उसे रुपये की जरूरत पड़ी तो 500 रुपए निकलवाने सीएसपी पर गया था। वहां उसे पता चला कि उसके खाते में 68 लाख रुपये पड़े हुए हैं। इतना बैलेंस देखकर वह अचेत हो गया। जब उसे होश आया तो उसने इसकी जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को दी। मनीष का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। जानकारी मिलने पर ब...