मऊ, मार्च 16 -- मऊ, संवाददाता। किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त के रूप में 2000 रूपये की रकम 3.6 लाख किसानों के खाते में पहुंचने से चेहरे खुशी से खिल उठे है। जिले भर के किसान दो‌ महीने से पैसे के लिए परेशान थे। प्रधानमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से सम्मान निधि की रकम भेजे जाने के बाद किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसान अब खरीफ सीजन में खेती में जरूरी वस्तुओं की खरीदारी कर सकेंगे। दोहरीघाट क्षेत्र के ग्राम फरसरा निवासी सुनील ने बताया कि खेती-बाड़ी में आवश्यक संसाधनों की महंगाई से अधिकतर किसान परेशान हैं। पैसे के अभाव में किसानों के जरूरी कार्य रूक जा रहे हैं। चार महीने में दो हजार की रकम काफी सहयोग देती है। गोंठा निवासी राजेश राय ने बताया कि तमाम छोटे किसान बड़े गरीब होते हैं। खेती-बाड़ी करके बच्चों को पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाना बड...