पटना, जून 16 -- बिहार में पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बड़ा अपडेट आया है। इस योजना की दूसरी किस्त अगले महीने यानी जुलाई में मिलना शुरू हो जाएगी। दूसरी किस्त के जरिए राज्य सरकार जीविका से जुड़ीं महिलाओं के खाते में 20-20 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर करेगी। साथ ही, पहली किस्त से वंचित महिलाओं को भी 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह घोषणा की है। बताया जा रहा है कि सम्राट सरकार जुलाई में इसके लिए बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी में एक सभा को संबोधित करते हुए सोमवार को बिहार की 1.81 करोड़ जीविका दीदियों के बैंक खातों में रोजगार शुरू करने के लिए 10-10 हजार रुपये ...