आगरा, अप्रैल 6 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 09709/79710 खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन खातीपुरा से 7 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक मंगलवार को और हावड़ा से 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। ट्रेन खातीपुरा से मंगलवार को सुबह 9.30 बजे चलकर दोपहर 12.50 बजे ईदगाह और बुधवार को दोपहर 3.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। ट्रेन हावड़ा से बुधवार को रात 11.55 बजे चलकर शुक्रवार तड़के 3.15 बजे ईदगाह जं. और सुबह 9 बजे खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में दो सेकेंड एसी, 2 थर्ड एसी, 5 स्लीपर, 10 जनरल कोच लगे होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...