कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ जाने वाले पर्यटकों के यात्री लोड के मद्देनजर रेलवे ने हावड़ा के लिए दो वनवे स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। गोविंदपुरी से होकर 04803 जोधपुर-हावड़ा और 09715 खातीपुरा-हावड़ा वनवे स्पेशल 24 अप्रैल को चलेगी।एनसीआर के सीपीआऱओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04803 जोधपुर से शुक्रवार 17:00 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 8:20 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 08:25 बजे रवाना होकर यह रविवार सुबह 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। 09715 खातीपुरा से शुक्रवार 17:00 बजे रवाना होगी। शनिवार रात 01:35 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पौने दो बजे रवाना होकर 22:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- कल खातीपुरा से हावड़ा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन इसमें स्लीपर के 18, एसएलआरडी के द...