शाहजहांपुर, मार्च 6 -- कांट, संवाददाता। होली के अवसर पर कांट नगर में परंपरागत लाट साहब का जुलूस बुधवार को उत्साह के बीच निकाला गया। भैंसा गाड़ी पर सवार लाट साहब के गले में जूतों की माला पहनाकर रस्म निभाई गई। होलिका दहन के बाद सुबह करीब दस बजे मोहल्ला गढ़ी पूर्वी स्थित दुर्गा मंदिर के पास से जुलूस की शुरुआत हुई। यहां से लाट साहब को भैंसा गाड़ी पर रखी कुर्सी पर बैठाकर नगर भ्रमण कराया गया। परंपरा के अनुसार उनके गले में जूतों की माला डाली गई और सिर पर हेलमेट पहनाया गया। जुलूस दुर्गा मंदिर से निकलकर बाल्मीकि मंदिर, मदनापुर रोड और नगर के अन्य मोहल्लों से होकर गुजरा। रास्ते में लोगों ने छतों से रंग और पानी की बाल्टियां डालकर जुलूस का स्वागत किया। बड़ी संख्या में हुरियारे रंग में सराबोर होकर जुलूस के साथ चलते रहे। दोपहर करीब 12 बजे जुलूस कोतवाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.