कानपुर, जुलाई 19 -- चकेरी। साइबर ठगों ने श्यामनगर की एक पीड़िता का खाता हैक कर 19 बार में तीन लाख रुपये निकाल लिये। जानकारी होने पर पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत करने के बाद चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। श्याम नगर सी ब्लॉक निवासी प्रिया शुक्ला के अनुसार, उनका खाता यूको बैंक की श्याम नगर शाखा में है। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना स्टेटमेंट चेक किया तो उन्हें खाते से तीन लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने शाखा में जाकर संपर्क किया तो पता चला कि उनके खाते से 9 जुलाई से 10 जुलाई के बीच 19 बार में खाते से रकम निकाली गई है। यह भी पढ़ें- साइबर शातिरों ने 63 बार में वृद्धा के खाते से उड़ाए 19.35 लाख रुपये इसके बाद उन्होंने 1930 पर साइबर हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उनके जांच के बाद उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत...