लखनऊ, जनवरी 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की लखनऊ इकाई ने मंगलवार को हजरतगंज में बैठक की। इस दौरान संगठन के महामंत्री योगेन्द्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान के दौरान यदि ग्राहक का कोई पिछला साइबर अपराध रिकॉर्ड होता है, तो पुलिस पूरे दुकानदार का बैंक खाता सीज कर देती है। व्यापारियों ने मांग की कि खाता पूरी तरह बंद करने के बजाय केवल विवादित रकम को होल्ड किया जाए, ताकि व्यापार प्रभावित न हो। इस दौरान संगठन के चेयरमैन सुमेर अग्रवाल ने शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण, ई-रिक्शा की अनियंत्रित संख्या और चौराहों पर गलत डायवर्जन से होने वाली असुविधा पर गहरा रोष व्यक्त किया। युवा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने निरालानगर से आईटी मार्ग पर अनावश्यक डिवाइडर निर्माण को जाम का मुख्य कारण बताया। साथ ही, नगर निगम द्वारा व्यावस...