बरेली, अप्रैल 28 -- शाही, संवाददाता। शाही क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी लाला राम ने बताया मेरी पुत्री का सुकन्या खाता शाही डाकघर में है। जिसका संचालन में करता हूं। उन्होंने बताया गत वर्ष मार्च माह में डांक घर 12 हजार रुपया का विड्राल भरकर रुपये जमा किए थे। जमाकर्ता ने किताब पर रुपये चढ़ाने को कहा तो उसने मशीन खराब बता दी। दोबारा मार्च 2025 में किस्त जमा करने गया तो पता लगा गत वर्ष जमा किए 12 हजार रुपया खाते में जमा नहीं किए गए हैं। इसको लेकर खाता धारक की संबंधित कर्मचारी से कहासुनी हुई। लेकिन डाककर्मी ने खाता धारक की किसी बात को नहीं माना। यह भी पढ़ें- फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 1.35 लाख रूपए निकाले, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज उन्होंने मुख्य डाक प्रबंधक से शिकायत करने की बात कही है। इस संबंध में शाखा डाकपाल नाजिम अली ने बताया शिकायत न...