चतरा, फरवरी 7 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज प्रखंड में संचालित बैंक ऑफ़ इंडिया बैंक में अपने खाता का केवाईसी कराने के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज दर्जनों खाताधारी बैंक में अपने खाता का केवाईसी कराने के लिए पहुंचते हैं और वापस लौट जाते हैं। हैरानी की बात है कि 5 से 6 महीने बाद भी बैंक से जुड़े केवाईसी का एक मामूली प्रक्रिया पूरा नहीं हो पता। इसी केवाईसी के जद्दोजेहद में फंसा एक विकलांग पिछले दो से तीन माह से परेशान हाल बना हुआ है। यह लाचार विकलांग व्यक्ति हंटरगंज के केदली कला गांव के राजेश ठाकुर है। राजेश ठाकुर बताते हैं कि पिछले तीन माह वह अपने खाता को चालू करवाने के लिए खाता का केवाईसी करवाने हेतु बैंक का चक्कर काट रहे है। हर बार उसके खाते का केवाईसी करने के नाम पर उससे उसके खाता, आधार कार्ड, पैन कार्ड का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.