देवरिया, सितम्बर 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। खाता की खरीदारी कर साइबर फ्राड का रुपया मंगाने वाले तीन जालसााजों को बनकटा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन मोबाइल, थार वाहन भी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। तीनों पड़ोसी प्रांत बिहार के निवासी हैं। साइबर अपराध को लेकर जिले की पुलिस अभियान चला रही है। शनिवार को बनकटा थाने की पुलिस को सूचना मिली कि थार वाहन से तीन साइबर अपराधी आ रहे हैं। सूचना के बाद बनकटा थाने की पुलिस सक्रिय हो गई और सोहनपुर बाईपास पर वाहन चेकिंग करने लगी। यह भी पढ़ें- Deoria News: साइबर अपराध: म्यूल खाते में साइबर अपराध का रुपया मंगाने वाले चार गिरफ्तार इस बीच एक थार वाहन आते हुए नजर आया। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया त...