फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- नूंह। बंद खातों के वास्तविक खाताधारकों या उनके उत्तराधिकारियों को उनकी पूंजी वापस दिलाने के उद्देश्य से 19 दिसंबर को जिला उपायुक्त कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अनक्लेम्ड डिपॉजिट सेटलमेंट ड्राइव फेज-3 के तहत होगा। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिले में विभिन्न बैंकों के 122330 खातों में जमा राशि पिछले दस वर्षों से निष्क्रिय पड़ी हुई है। इन खातों में लगभग 22.42 करोड़ रुपये की राशि है। लंबे समय तक कोई लेन-देन न होने के कारण इन खातों को बंद श्रेणी में डालते हुए डीईएएफ (डिपॉजिटर एजुकेशन और अवेयरनेस फंड) में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य उन जमाकर्ताओं अथवा उनके परिजनों, उत्तराधिकारियों को जागरूक करना है, जिनके खाते मृत्यु, पलायन अथवा अन्य कारणों से लंबे समय से निष्क्र...