महाराजगंज, अप्रैल 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कस्बे में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोरखपुर के एक बैंक शाखा पर पहुंचे सैकड़ों खाताधारकों ने घेराव शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए लोगों ने अपने जमा धन के भुगतान की मांग शुरू कर दी। प्रदर्शन के समय बैंक शाखा में एजेंट ही मौजूद थे। खाताधारकों की भीड़ की ओर से घरोव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला और जांच शुरू कर दी। खाता धारकों का कहना है कि कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने इस बैंक शाखा में अपनी गाढ़ी कमाई जमा की थी। बैंक के एजेंट नियमित रूप से ग्राहकों के घर पहुंचकर पैसा जमा करते थे, जिससे लोगों का भरोसा मजबूत हुआ। लेकिन अचानक एक फरवरी से बैंक ने जमा स्वीकार करना बंद कर दिया और खाताधारकों को फरवरी-मार्च तक भुगतान देने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.