पूर्णिया, मई 29 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा के कचहरी रोड स्थित एक निजी भवन में संचालित दि कोसी सेंट्रल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की शाखा पर खाताधारकों की जमा राशि हड़पने और भुगतान मांगने पर धमकी देने के मामले में धमदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बैंक कार्यालय छोड़कर कर्मियों के फरार होने के बाद खाताधारकों ने शाखा कार्यालय के कमरे में ताला जड़ दिया है। पीड़ित खाताधारकों ने बैंक कर्मियों पर संगठित साजिश के तहत करीब 25 लाख रुपये से अधिक की राशि लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर निवासी मनीष कुमार सहित 20 खाताधारकों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर बैंक के प्रबंध निदेशक जितेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष विजय चौधरी, प्रवीण कुमार निराला, गगन कुमार, गुड़िया प्रवीण, कौशल कुमार, शैलेन...