गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। सीबीआई की विशेष अदालत ने आगरा के डाकघर में 51 खाताधारकों की जमा रकम में 15.27 लाख रुपये की हेराफेरी के मामले में तत्कालीन उप डाकपाल को तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसपर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोप है कि उसने खाताधारकों से मिली रकम को खातों में जमा दिखाया लेकिन विभाग के लेनदेन से संबंधित जरूरी अभिलेखों में विवरण दर्ज नहीं किया। सीबीआई के अनुसार आगरा स्थित बेगम मुजफ्फर खां डाकघर में वेद प्रकाश पांडेय उपडाकपाल के पद पर तैनात थे। 17 दिसंबर 2008 को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में 51 लोगों ने मासिक आय योजना और टीडीएस खाते खुलवाए थे। इन खाताधारकों ने खाता खुलवाते समय शुरुआती रकम तत्कालीन उप डाकपाल को सौंपी थी। इसके बाद उन्हें खाता संख्या दर्ज कर नई ...