खाताखेड़ी में 35 स्थानों से हटाया गया अतिक्रमण
सहारनपुर, फरवरी 18 -- नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने खाताखेड़ी से 35 स्थानों पर किये गए अतिक्रमण व सड़क पर अवैध रुप से रखे सामान को हटाते हुए दस हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला और भविष्य में अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग के नेतृत्व में निगम के वाहनों के साथ जैसे ही खत्ताखेड़ी पहुंचा तो सड़क पर बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों में खलबली मच गयी। करीब तीन दर्जन दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाते हुए कुछ दुकानदारों का सामान जब्त कर निगम की ट्रैक्टर ट्रॉली में भर लिया गया। लेकिन दुकानदारों द्वारा भविष्य में अतिक्रमण न करने के आश्वासन और जुर्माना वसूलने के बाद सामान वापिस कर दिया गया। करीब एक दर्जन दुकानदारों से दस हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.