सहारनपुर, अप्रैल 30 -- सहारनपुर, संवाददाता। महानगर के वुडन सिटी के नाम से प्रसिद्ध खाताखेड़ी क्षेत्र में मुख्य सड़क निर्माण को लेकर पार्षदों के बीच श्रेय लेने की होड़ अब खुलकर राजनीतिक विवाद में बदल गई है। वार्ड 43 के पार्षद मंसूर बदर, वार्ड 56 के पार्षद प्रतिनिधि भूरा मलिक और वार्ड 36 के पार्षद प्रतिनिधि डॉ. एहतेशाम के बीच सड़क निर्माण के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बयानबाजी से माहौल गरमा गया है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण को लेकर विभिन्न पक्ष अपने-अपने प्रयासों को प्रमुख बताकर राजनीतिक बढ़त लेने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान सार्वजनिक और सोशल मीडिया मंचों पर हुई बयानबाजी ने विवाद को और बढ़ा दिया। यह भी पढ़ें- टूटी सड़कें और अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी पार्षद मंसूर बदर ने कथित अपमानजनक टिप्पणियों और धमकी के आरोप में थाना कुत...