सहारनपुर, अगस्त 22 -- खाताखेड़ी की टूटी सड़कों और जलभराव से परेशान लोगों ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेतृत्व में नगर आयुक्त कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम अधिकारियों पर तानाशाही रवैया अपनाने और जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष इकराम खान ने किया। प्रदर्शनकारियों ने करीब दो घंटे तक नारेबाजी कर नगर निगम से मुख्य सड़क, गलियों और नाले के निर्माण की मांग की, लेकिन इसके बावजूद कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया। नाराज़ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अफसर जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेपरवाह हैं और उनके व्यवहार में तानाशाही झलकती है। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो कांग्रेसियों ने ज्ञापन को नगर आयुक्त कार्यालय के दरवाजे पर चस्पा कर विरोध दर्ज कराया। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.