कन्नौज, मार्च 9 -- कन्नौज,संवाददाता। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध के चलते कई निर्यात कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। समुद्री मार्गों पर बढ़े जोखिम और शिपिंग लागत में इजाफा होने से खाड़ी देशों के साथ व्यापार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसका सीधा असर इत्र नगरी के प्रसिद्ध अत्तर उद्योग पर पड़ा है। इन देशों के साथ जिले का करीब 50 - 60 करोड़ का सालाना व्यापार होता है। कन्नौज से बनने वाले प्राकृतिक इत्र की सबसे ज्यादा मांग खाड़ी और अरब देशों में रहती है। खासकर रमजान और ईद के दौरान यहां से बड़ी मात्रा में अत्तर भेजा जाता है। लेकिन इस बार क्षेत्रीय तनाव और लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण निर्यात प्रभावित हुआ है। इत्र कारोबारियों के अनुसार खाड़ी देशों से आने वाले ऑर्डरों में इस साल करीब 30 से 40 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। व्यापारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.