अयोध्या, मार्च 28 -- मवई,संवाददाता। खाड़ी देश ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खाड़ी देशों में फंसे प्रवासी भारतीयों पर गहराने लगा है। कुवैत,यूएई,बहरीन,सऊदी अरब और कतर समेत कई देशों में ड्रोन व मिसाइल हमलों के बीच हवाई सेवाएं प्रभावित होने से रुदौली तहसील क्षेत्र के सैकड़ों लोग वहां फंसे हुए हैं। क्षेत्र के सीवन,बाजिदपुर,अरजानीपुर,पुराय,मवई,मखदूमपुर,बरगदी,हलीमनगर,कोपेपुर,चंद्रामऊ, पचलो और रुदौली समेत कई गांवों के लोग खाड़ी देशों में नौकरी कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक समय सीमा खत्म होने के बावजूद उन्हें रुकना पड़ रहा है। कुवैत में नौकरी कर रहे पटरंगा थाना क्षेत्र के सीवन गांव निवासी शाहफहेद बताते हैं कि 'हालात तनावपूर्ण हैं,लेकिन खाने-पीने की ज्यादा दिक्कत नहीं है। हालांकि सामान महंगा जरूर हो गया है। आए दिन हमले हो रहे हैं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.