शाहजहांपुर, मार्च 3 -- अमेरिका और इज़राइली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई की मौत के बाद खाड़ी देशों में तनाव और बढ़ गया है। ईरानी सेना द्वारा खाड़ी क्षेत्र के अमेरिकी सैन्य अड्डों वाले देशों में मिसाइलें दागे जाने की खबरों ने वहां रोजगार के लिए गये प्रवासियों को दहशत में डाल दिया है। भारत समेत तमाम एशियाई देशों के लोग असमंजस में हैं और घरों पर बैठे परिजन उनके सुरक्षित लौटने की दुआएं कर रहे हैं। लगातार फोन पर उनकी कुशलक्षेम ली जा रही है। मोहल्ला बाबूजई के युवा सिविल इंजीनियर फहद हुसैन ख़ां भी दो सप्ताह पहले शारजाह में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी के लिए गये थे। वह शारजाह की एक बैंक में कार्यरत अपने मामा के साथ एक बिल्डिंग के फ्लैट में रह रहे हैं। फोन पर बातचीत में फहद ने बताया कि दो दिन से तनाव महसूस हो रहा था, लेकिन रविवार को ...