कटिहार, मार्च 29 -- सालमारी, एक संवाददाताबलिया बेलोन थाना क्षेत्र के चनदहर पंचायत के खाड़ी गांव में 20 जनवरी को अपराधिक घटना में महिला को गोली मार कर हत्या की घटना को अंजाम दिये जाने के बाद मृतका की मां राहेला खातुन के द्वारा बलिया बेलौन थाना में आवेदन देकर 13 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज की थी। नामजद आरोपी में पति, शौतन, ससूर सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की कांड संख्या 11/26 के एक आरोपी को घटना के बाद ही गिरफ्तार किया गया था। एक आरोपी को शुक्रवार के रात में गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...