चंदौली, मार्च 5 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा में अपने पैतृक आवास पर गुरुवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इस दौरान एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं से बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने कहा कि इरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के दौरान खाड़ी देशों में फंसे लोगों को सुरक्षित लाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। कहा कि इरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध को लेकर भारतवासियों की सकुशल वापसी को लेकर केंद्र सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। प्रधानमंत्री की ओर से खुद निगरानी की जा रही है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भारत के हर नागरिकों की सकुशल वापसी को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों को होली का पर्व खुशी और शांतिपूर्वक त्योहार...