खाड़ी देश बहरीन में सैनी निवासी की मौत
कौशाम्बी, अगस्त 2 -- सैनी थाना क्षेत्र के सैनी कस्बा निवासी अफसार अहमद (50) पुत्र निसार अहमद की बहरीन में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।परिजनों के अनुसार अफसार अहमद करीब छह माह पहले परिवार के भरण-पोषण के लिए रोज़गार की तलाश में खाड़ी देश बहरीन गए थे। करीब एक सप्ताह पूर्व उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।अफसार अहमद अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। पिता के निधन से बच्चों के सिर से साया उठ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम पसरा हुआ है। अफसार अहमद की बड़ी बेटी का विवाह आगामी नवंबर माह में होना तय है। ऐसे में परिवार पर दुखों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.