गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता मुकद्दस का महीना रमजान शुरू होने वाला है। इसको लेकर दुकानदार भी उत्साहित हैं। बाजार में खजूर की मिठास भी घुलने लगी है। रोजा में इफ्तार की शुरुआत खजूर से करने की परंपरा के चलते व्यापारियों ने डिमांड को देखते हुए पहले से ही खजूर मंगा लिया है। लोगों के स्वाद और पसंद का खास ख्याल रखते हुए व्यापारियों ने खाड़ी के विभिन्न देशों से कई तरह के खजूर मंगाए हैं। इसमें अजवा, किमिया, सफावी, खुदरी और मबरूम बहुतायत में मंगाया गया है। व्यापारियों को उम्मीद है कि खजूर के दामों में खास वृद्धि न होने से पिछले बार की अपेक्षा इस बार 20 प्रतिशत ज्यादा बिक्री होगी। शहर के घंटाघर, रेती चौक, नखास, बक्शीपुर, रुस्तमपुर और रेलवे स्टेशन रोड स्थित दुकानदारों ने पहले से स्टॉक कर लिया है। घंटाघर के बड़ी मस्जिद के पास के खजूर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.