पीलीभीत, मार्च 7 -- पीलीभीत। इरान इजरायल और खाड़ी देश आदि में युद्ध संघर्ष से प्रभावित जिले के लोगों का ब्योरा संकलित किया जाएगा। इसके निर्देश सभी एसडीएम को जिला प्रशासन की तरफ से दिए गए हैं। एसडीएम अपने लेखपालों के माध्यम से यह ब्योरा संकलित कराने की प्रक्रिया शुरू कराएंगे। मध्य पूर्व में युद्ध के दृष्टिगत जिले के नागरिकों को ब्योरा नाम पता मोबाइल नंबर समेत पेशा या अन्य कारण जिस वजह से वह विदेश में हैं। उसकी जानकारी की जाएगी। इस काम में लेखपालों को लगाया गया है। ताकि क्षेत्र के गांवों में पहुंच कर यह सब जानकारियां संकलित की जा सकें। पता लगाया जाएगा कि पढ़ाई कारोबार या अन्य कार्यों के सिलसिले में विदेश में रहेन वाले या विदेश गए लोगों का स्टेटस क्या है। संबंधित ब्योरा संकलित करने के लिए एक प्रारूप तैयार करा दिया गया है। आठ बिंदुओं पर तैयार...