गोंडा, मार्च 7 -- गोण्डा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों का ब्योरा अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में शहर से लेकर गांवों तक ईरान, इजरायल के साथ खाड़ी देशों में रोजी-रोजगार या किसी अन्य सिलसिले में गए लोगों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन प्रधानों की भी मदद ले रहा है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में चारों तहसीलों को पत्र जारी कर सभी 1192 ग्राम पंचायतों के साथ निकायों से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के अनुसार विदेश में रह रहे व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, वह किस देश में रह रहा है और किस कार्य के सिलसिले में विदेश गया है, इसका विवरण एकत्र किया जाएगा। यह जानकारी ग्राम पंचायत ...