नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- CBSE Class 12 West Asia Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पश्चिम एशिया खाड़ी देशों के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरा फैसला लिया है। पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण और युद्ध की परिस्थितियों के कारण मार्च महीने में जिन विषयों की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकी थीं, बोर्ड अब उन्हें दोबारा कराने जा रहा है। यह अवसर उन सभी रेगुलर और प्राइवेट छात्रों को दिया जा रहा है जो विशेष मूल्यांकन योजना के तहत जारी किए गए अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं।40 विषयों में परीक्षा देने का मिलेगा मौका सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया के सात देशों-बहराइच/बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)-में 12वीं बोर्ड के कुल 40 विषयों की...