मोतिहारी, मार्च 1 -- हरसिद्धि, निज संवाददाता। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देशों में रह रहे हरसिद्धि थाना क्षेत्र के युवकों में भय का माहौल व्याप्त है। यादवपुर पंचायत के दुदही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से दर्जनों युवक रोजी-रोजगार के सिलसिले में संयुक्त अरब अमीरात (दुबई), सऊदी अरब और जॉर्डन में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि ईरान और इराक के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण पूरे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार खाड़ी क्षेत्र के कई हिस्सों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है, जिससे प्रवासी भारतीयों में भय और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। दुबई में रह रहे 22 वर्षीय अखलाक आलम (पिता आलिम मियां, वार्ड संख्या 14) ने फोन पर अपने परिजनों को बताया कि वहां हालात तनावपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, मौत का साया यहां भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.