गोपालगंज, मार्च 31 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि पश्चिमी एशिया व खाड़ी देशों में जिले के प्रवासी श्रमिकों, कामगारों या अस्थायी रूप से रह रहे लोगों को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। युद्ध के बीच फंसे श्रमिक व अन्य लोग इन हेल्पलाइन नंबरों पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक फोन कर आसानी से सहायता ले सकेंगे।श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि विभिन्न देशों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी करने का मुख्य उद्देश्य वहां रह रहे श्रमिकों को सुरक्षा और त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिले के वे श्रमिक और अन्य लोग, जो खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच किसी आपात स्थिति में फंसे हैं, वे इन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के...