मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- पश्चिम एशिया के देशों में अचानक बढ़े तनाव और यूएई व कुवैत सहित कई खाड़ी देशों पर मिसाइल गिरने की खबरों ने मुजफ्फरनगर के कई परिवारों की रातों की नींद उड़ा दी है। जैसे ही सोशल मीडिया पर मिसाइल हमलों के वीडियो सामने आए, जिले के रामपुरी, महमूद नगर और मल्हूपुरा समेत कई क्षेत्रों में रह रहे परिवारों में अपने परिवार के सदस्यों के लिए चिंताएं बढ़ गई। मुजफ्फरनगर के रामपुरी, मल्हूपुरा सहित कई गांवों से युवा दुबाई, कुवैत सहित अन्य यूएई देशों में रह रहे हैं। मुजफ्फरनगर के बड़ी संख्या में युवक रोजगार के सिलसिले में खाड़ी देशों में रहते हैं। रामपुरी क्षेत्र के दो युवक, महमूद नगर निवासी डॉ. सलीम, बंतीखेड़ा के राजेंद्र कुमार और राहुल, व मल्हूपुरा के कई युवक वर्तमान में कुवैत व आसपास के देशों में कार्यरत हैं। मिसाइल हमलों की सूचना मिलत...