संतकबीरनगर, सितम्बर 22 -- संतकबीरनगर, धर्मेन्द्र पांडेय। जिले में काला नमक धान की खेती का क्रेज बढ़ता जा रहा है। अब इसी काला नमक चावल को खाड़ी देशों में निर्यात के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। धनघटा क्षेत्र के मलौली निवासी गोविंद चतुर्वेदी ने विदेशों में निर्यात के बाबत उद्यान विभाग के सहयोग से लाइसेंस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एपीडा से लाइसेंस लेने की पहल शुरू हो गई है। जल्द ही लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। इसी के साथ विदेश में चावल, धनघटा क्षेत्र में होने वाला भरुआ मिर्चा व अन्य सब्जियों को भेजा जाएगा। इसके लिए सारे मानक को पूरा करने की कवायद शुरू हो गई है।

निर्यात के लिए लाइसेंस जिले के उत्पाद को विदेश में आपूर्ति करने के लिए इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कोड और कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) का ल...