शामली, मार्च 8 -- अमेरिका इजराइल का ईरान से युद्ध के चलते खाड़ी देशों में तनाव का असर अब दिखने लगा है। रेसाई गेस सिलेंडरों के दामों में एकाएक हुई साठ रुपये की बढ़ोत्तरी को इसी के रूप में देखा जा रहा है। दूसरे पेट्रोल एवं डीजल अभी इससे अछूते है लेकिन इनके दामों में भी बढ़ोत्तरी की संभावना जतायी जा रही है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े तो इसका असर व्यापक स्तर पर होगा। कारण ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ने से अन्य वस्तुओं के दामों में भी बढ़ोत्तरी होना स्वभाविक है। अब सरकार द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। नए दाम 7 मार्च से लागू कर दिए गए हैं। लोगों का कहना है कि मिडिल ईस्ट क्षेत्र में जारी तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव बढ़ गया है। कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता का असर अंतरराष्ट्रीय कीमतों...