शाहजहांपुर, मार्च 28 -- शाहजहांपुर। खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब स्थानीय उद्योगों पर भी दिखने लगा है। कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होने से उत्पादन और पैकेजिंग पर असर पड़ा है। प्लास्टिक दाना की कमी के चलते बोरे और पैकिंग सामग्री महंगी हो गई है, जिससे आटा, मैदा सहित कई उत्पादों की लागत बढ़ गई। उद्योगों का कहना है कि लागत बढ़ने का सीधा असर बाजार में महंगाई के रूप में दिखाई दे रहा है। कई उत्पादों का निर्यात भी प्रभावित हुआ है, जिससे कारोबार पर दबाव बढ़ा है। जनता को भी महंगाई झेलनी पड़ रही है। =-प्लास्टिक दाना की कमी से पैकेजिंग पर बड़ा असर पड़ा है। बोरे महंगे हो गए हैं और कई जगह आपूर्ति भी प्रभावित है। इससे उत्पादन लागत बढ़ी है और कारोबार प्रभावित हो रहा है। निर्यात भी रुकने से उद्योगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।फोटो 36: नवनीत प्रक...