दरभंगा, मार्च 21 -- खाड़ी देशों में भड़की ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनावपूर्ण जंग ने दरभंगा जिले के सैकड़ों परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। सऊदी अरब, कतर, ओमान, बहरीन और जेद्दा जैसे खाड़ी देशों में काम करने वाले लोगों के परिजन इन दिनों बेचैनी के दौर से गुजर रहे हैं। ईद जैसे बड़े त्योहार के मौके पर जहां आम तौर पर खुशियों का माहौल होता है। वहीं, इस बार डर और अनिश्चितता ने उत्साह को फीका कर दिया है। शुक्रवार को शहर के प्रेमजीवर इलाके में जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर बैठे लोगों के बीच इसी मुद्दे को लेकर चर्चा होती रही। नमाज अदा कर बाहर निकले लोग समूह में बैठकर अपने-अपने परिजनों की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर करते दिखे। किसी का बेटा सऊदी में है, तो किसी का भाई कतर में काम करता है। हर किसी के मन में एक ही सवाल है, वह सुरक्षित है या नहीं...