रामपुर, मार्च 3 -- पहले ही उद्योग टैरिफ की मार से कराह रहे थे। टैरिफ कम होने से दोबारा होल्ड ऑर्डर भेजने के आदेश आयातक दे रहे थे, लेकिन अब फिर इन पर खतरा आ गया है। यह कहना है आईआईए के चेयरमैन श्रीष गुप्ता का। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध से औद्योगिक क्षेत्र को झटका लगेगा, क्योंकि निर्यात घटेगा। इसी बात की उद्योग जगत को चिंता है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा है कि ईरान द्वारा जलमार्ग बंद करने की धमकी से वैश्विक व्यापार मार्ग बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। इससे भारतीय निर्यातकों के माल की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वैकल्पिक रास्तों से माल भेजने से लागत में भारी बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि अधिकतर ऑर्डर एफओआर होते हैं। इसके अलावा डिलीवरी लेट होने का खतरा भी मंडरा रहा है। रामपुर से भारी मात्रा में मेंथा और उसके एलाइड प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.