रामपुर, मार्च 3 -- ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच गहराते युद्ध के बादलों ने स्थानीय परिवारों की नींद उड़ा दी है। खाड़ी देशों में चल रहे भीषण तनाव का सीधा असर अब समोदिया और आसपास के उन घरों में दिख रहा है, जिनके लाडले रोजी-रोटी की तलाश में वहां गए हुए हैं। युद्ध की खबरों के बीच परिजनों में गम और दहशत का माहौल है। अब घर वापसी की दुआ। समोदिया से लगभग एक वर्ष पहले करीब दर्जन से अधिक युवक सुनहरे भविष्य का सपना लेकर दुबई गए थे। इनमें गुलफान अली पुत्र इस्लाम, भूरा पुत्र तुफैल अहमद और निजाम अली पुत्र शाकिर अली शामिल हैं। वहीं, रियासत और उनके दोनों बेटे भी वहां कार वॉशिंग का काम कर रहे हैं। इनके अलावा रसूलपुर निवासी आसिफ अली पुत्र कलुआ भी वहीं फंसे हैं। युद्ध की सुगबुगाहट में इन सभी परिवारों के लोग दहशत में है। जैसे ही टीवी और सोशल मीडिया पर इजराय...