नई दिल्ली, मार्च 30 -- अमेरिका- इजरायल और ईरान जंग के बीच खाड़ी देशों पर हो रहे हमलों की चपेट में आकर आठ भारतीय की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि एक भारतीय लापता है। पश्चिम एशिया की स्थिति पर दिल्ली में अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (गल्फ) असीम महाजन ने बताया कि कल कुवैत में एक हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। हालांकि उन्होंने इस घटना के परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि हम मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। कुवैत में हमारा मिशन परिवार के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है ताकि हर संभव सहायता दी जा सके और पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाया जा सके। महाजन ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में भारतीय समुदाय की सुरक्षा, संरक्षण और...