बागपत, मार्च 1 -- ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के बाद दुबई सहित कई खाड़ी देशों पर भी हमले किए गए है। जिसके बाद विदेश में रह रहे लोगों के परिजनों की धड़कनें बढ़ चली है। दुबई में रह रहे रटौल निवासी युवकों से उनके परिजनों ने फोन पर बात करते हुए हाल-चाल जाना। विदेशों में रह रहे लोगों ने खुद को सुरक्षित बताया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला बोल दिया है। जिसके बाद ईरान ने भी इजरायल सहित खाड़ी देशों दुबई, कतर सहित कई अन्य देशों पर हमला बोला है। दुबई में हमले की सूचना के बाद रटौल निवासी दानिश पुत्र बाबू, सलाउद्दीन पुत्र अहसान, साजिल पुत्र हिसामुद्दीन सहित दुबई में रह रहे 10 से अधिक लोगों के परिजन चिंतित हो चले हैं। शनिवार की देररात उन्होंने मोबाइल फोन से कॉल करते हुए उनका हाल-चाल जाना। विदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.