मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद ईरान के खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य अड्डों पर हमले से जिले के कालीन उद्योग के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। खासकर दुबई को निशाना बनाए जाने से कालीन उद्योग पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा। कालीन निर्यातकों का कहना है कि दुबई के रास्ते गल्फ कंट्री और यूरोप के बाजारों में कालीन की आपूर्ति की जाती है। यदि युद्ध लंबा खींचा तो कालीन उद्योग में मंदी आना तय है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद विदेशों से डाल जुटाने वाले कालीन उद्योग पर संकट के बादल छा गए हैं। यूरोप के अलावा खाड़ी देशों में भी कालीन का निर्यात होता है। खाड़ी देशों में कालीन निर्यात के लिए अधिकतर निर्यातकों ने दुबई में अपना शोरूम बनाया है। उन्हीं शोरूम में कालीन का स्टाक डंप कर विभिन्न देशों को नि...