रियाद, मार्च 3 -- अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इस घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और सुरक्षित माने जाने वाले खाड़ी देशों से निकलने के लिए लोगों में होड़ मची है। लोग करोड़ों रुपये देकर मध्य पूर्व के देशों से निकलने की कोशिश कर रहे हैं।ईरान का पलटवार खामेनेई की हत्या के जवाब में ईरान ने आक्रामक रुख अपनाते हुए खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी हितों और सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोनों से बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं। अबू धाबी, दुबई (यूएई), कतर और बहरीन जैसे देश जिन्हें पहले इस क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन के लिए बेहद सुरक्षित माना जाता था वे अब सीधे तौर पर ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों की चपेट में आ...