नई दिल्ली, मई 19 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले को टालने का ऐलान किया है। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं की अपील पर यह फैसला लिया गया। ट्रंप के अनुसार, इन देशों ने गंभीर बातचीत की गुजारिश की है, जिसके चलते अमेरिका ने हमला टाल दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान के साथ एक ऐसा समझौता हो जाएगा जो अमेरिका के लिए पूरी तरह स्वीकार्य होगा और ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा। यह घटना मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच आई है, जहां अमेरिका-ईरान संबंध पहले से ही काफी तनाव भरे रहे हैं। यह भी पढ़ें- 'मोजतबा खामेनेई को चोटें आई थीं मगर...', चेहरा जलने की खबरों पर क्या बोला ईरान डोनाल्ड ट्रंप ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई सम...