विकासनगर, जनवरी 2 -- क्षेत्र पंचायत खाड़ी के खाड़ी गांव के लिए जाने वाली सड़क पर झुके बिजली के पोल से हादसे का खतरा बना हुआ है। खाड़ी गांव के लोग पोल को बदलने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। साथ ही बीडीसी बैठक में भी क्षेत्र पंचायत सदस्य की ओर से प्रस्ताव रखा गया। बावजूद विभाग मौन बैठे हैं। लोक निर्माण विभाग और ऊर्जा निगम पोल शिफ्ट करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। खाड़ी गांव के प्रधान जितेंद्र सिंह, स्याणा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस पोल से हाइटेंशन लाइन जा रही है। साथ ही पोल पर ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है। जिससे लखवाड, फरटाड़, डमटाड, पंचगांव के लगभग 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जुड़े हुए हैं। कहा कि पोल झुका होने के कारण कभी भी गिर सकता है। उन्होंने कहा कि कई इस संबंध में ऊर्जा निगम को सूचित किया जा चुका है, लेकिन निगम पोल को शिफ्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.