आगरा, मार्च 19 -- मैं लाड़ला खाटू वाले का परिवार सेवा समिति की ओर से लाड़ली बहना विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 2 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। समारोह में उमंग और उल्लास का माहौल रहा। नाचते-गाते लोगों ने खुशियों का रंग जमाया। राह चलते लोग भी नवयुगलों को आशीर्वाद देते नजर आए। बेलनगंज स्थित तिकोनिया से बारात रवाना हुई। बारात भेरो बाजार, चंदा पान वाली गली और जीवनी मंडी चौराहा होते हुए खाटूश्याम मंदिर पहुंची। मंदिर द्वार पर पुष्प वर्षा और आतिशबाजी से बारात का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान और लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। अध्यक्ष राकेश राजपूत ने बताया कि नवयुगल जोड़ों ने मंदिर में खाटू नरेश का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पंकज संग गंगा...