हाथरस, मई 31 -- सादाबाद। बिजली घर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चों सहित श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और सभी को व्यवस्थित रूप से प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं धार्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है।इस अवसर पर विजेंद्र सिंह, अजय कुमार, पियूष यादव, बृजेश यादव, सुनील चौधरी, अनूप चौधरी, कौशल अग्रवाल, जीतू चौधरी सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- खाटू श्याम मंदिर में विशाल भंडारे का...