रुडकी, अप्रैल 12 -- भोगपुर गांव के पास खाटू श्याम का मंदिर परिसर में रविवार सुबह ग्रामीणों को पुजारी का शव लहूलुहान स्थिति में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि चोरी का विरोध करने या पहचान होने पर चोर ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के गांव भोगपुर के पास खाटू श्याम का मंदिर है। इसमें पिछले दो माह से पुरकाजी क्षेत्र जिला मुजफ्फरनगर के गोधना गांव निवासी राजवीर (65) मंदिर में रहकर देखभाल और पूजा पाठ कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात पुजारी मंदिर के प्रांगण में सोए हुए थे। रविवार सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्होंने पुजारी को लहूलुहान हालत में मृत पड़ा देखा। ग्रामीणों के इसकी सूचना पु...