जौनपुर, अप्रैल 20 -- बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। शिव श्याम खाटू मंदिर देव भूमि ट्रस्ट सरसरा में मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद यादव ने रविवार को देर शाम ईंट पूजन किया। इसके साथ मंदिर परिसर में लगे वाटर कूलर का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि खाटू श्याम जी का मंदिर निर्माण इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस मंदिर के निर्माण से सरसरा गांव की एक खास पहचान बढ़ेगी। पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि सभी का सहारा बाबा खाटू श्याम है। वह अपने भक्तों पर अपार कृपा बनाये रखते है। भजन गायक सचिन तिवारी ने अपनी टीम के साथ भजन प्रस्तुत कर अभी को भाव विभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ हरि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ इसके पूर्व आयोजक पंकज पांडेय और मुख्य ट्रस्टी अजय पांडेय ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर स...