लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता खाटू श्याम मंदिर के पास टूटी सीवर लाइन की मरम्मत सोमवार को जलकल ने करवा दी। लेकिन ग्रीन कॉरिडोर की एक लेन में अब भी सड़क पर यातायात शुरू नहीं हो पाया है। सड़क शुरू होने में तीन दिन से ज्यादा का वक्त लगेगा। मरम्मत के बाद अभी गड्ढा नहीं भरा गया है। गड्ढा भरने के बाद सड़क बनेगी, तब इसे खोला जाएगा।ग्रीन कॉरिडोर के किनारे की सड़क रविवार को धंस गयी थी। सीवर लाइन टूटने की वजह से यह लाइन धंसी। करीब 15 वर्ष पुरानी लाइन के ऊपर से ही ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। नीचे से इसकी पाइप टूट गयी थी। इसके बगल के फार्च्युना अपार्टमेंट के निवासियों ने बताया कि करीब तीन महीने से लीकेज चल रही थी। लेकिन जलकल ने ध्यान नहीं दिया। इसे बनाने वाली स्वेज कम्पनी के एसपीएस मैनेजर कुशाल रावत ने बताया कि लाइन रात भर में बना दी गयी है...