नई दिल्ली, मार्च 4 -- राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर कोटा लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बुधवार शाम टोंक जिले में नेशनल हाईवे-52 पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसा बरौनी थाना क्षेत्र में शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब आधा घंटा यातायात प्रभावित रहा। पुलिस के अनुसार कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें दो दंपती और उनके साथ परिवार के दो बच्चे शामिल थे। सभी कोटा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी और फोरलेन हाईवे के डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।वैष्णो देवी पुलिया के पास हुआ हादसा बरौनी थाना प्रभारी नूर मोहम्मद ने बताया कि बुधवार शाम कर...